Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ : एनएचपीसी पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण-।। अपनी सीएसआर एवं सस्टेनेबिलिटी नीति के अंतर्गत परियोजना एवं उसके आसपास के क्षेत्र में कंपनी एक्ट की अनुसूची 2013 के अंतर्गत सभी विकासात्मक गतिविधियों को करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसी के चलते अपनी विकासात्मक प्रतिबद्धता के क्रम में एनएचपीसी, पार्बती परियोजना चरण-।। ने सीएसआर एंड एसडी पहल के तहत पंकज कुमार एसडीएम, बंजार के साथ “गांव झनियार, ब्लॉक बंजार के अग्नि पीड़ितों को सी.जी.आई. शीट्स (CGI Sheet) प्रदान करने हेतु ” रुपए 2.5 लाख का समझौता ज्ञापन पर 9 मार्च को हस्ताक्षरित किया।

जिसमें पवन कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (सिविल), कमलेश धीमान, उप महाप्रबंधक (वित्त) एवं अरविंद कौशिक, उप महाप्रबंधक (मा.सं.) के उपस्थिति में निगम के प्रतिनिधि के रुप में आनंद कुमार सिंह, ग्रुप वरिष्ठ प्रबन्धक ने हस्ताक्षर किए।

उल्लेखनीय है कि सीजीआई शीट (CGI Sheet) के वितरण से गाँव- झानियार, ग्राम पंचायत-नोहंडा, तहसील- बंजार, कुल्लू के 17 ग्रामवासी लाभान्वित होंगे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!