Spread the love

बद्दी (सोलन), करंट न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी पुलिस ने बड़े देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए 17 युवतियों को रेस्क्यू किया है। जबकि देह व्यापार के ग़लीज़ धंधे में संलिप्त 6 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस जिला बद्दी की पुलिस टीमों ने बद्दी के दावत चौक पर स्थित बिग बी कांप्लेक्स में चलने वाले चार स्पा सेंटर पर एक साथ छापेमारी की।

क्योंकि पुलिस को काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि इन स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला हुआ है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीमों ने एक साथ सभी स्पा सेंटर पर छापामारी की।

इन स्पा सेंटर से 17 युवतियां सुरक्षित रेस्क्यू की गई। जबकि देह व्यापार जैसे अनैतिक कार्य में संलिप्त छह आरोपियों के खिलाफ बद्दी पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।

एसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और रेस्क्यू की गई युवतियों को उनके परिजनों को सौंपा जा रहा है।

फिलहाल पुलिस की कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!