Spread the love

उपायुक्त ने दोनों कर्मचारियों को किया सम्मानित, कहा- ऐसे कर्मी समाज के लिए प्रेरणास्रोत

केलंग, करंट न्यूज़ : जल शक्ति विभाग के कर्मचारी बलदेव कुमार, पैरा फीटर एवं नीतीश कुमार पैरा पम्प आपरेटर ने बुधवार को केलांग बाजार की मुख्य सड़क पर मिले 50,000 रुपये की नकद राशि को ईमानदारी का परिचय देते हुए तत्काल उप-मंडलाधिकारी (ना.) केलांग को सौंप दिया।

उन्होंने बताया कि यह राशि उन्हें केलांग बाजार में कार्य करते समय मुख्य सड़क पर पड़ी मिली थी।

कुछ ही समय बाद हिमाचल प्रदेश राज्य सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के कार्यालय केलांग में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर पूनम देवी, जोकि कार्यालय में प्राप्त नकद राशि को बैंक में जमा करवाने जा रही थीं, घबराई हुई एसडीएम कार्यालय केलांग पहुंचीं। उन्होंने सूचित किया कि उनके 50,000 रुपये गुम हो गए हैं।

आवश्यक जांच-पड़ताल एवं पूर्ण संतुष्टि के उपरांत उपायुक्त किरण भड़ाना की उपस्थिति में उक्त राशि पूनम देवी को सुरक्षित रूप से लौटा दी गई।

उपायुक्त किरण भड़ाना ने जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों बलदेव कुमार और नीतीश कुमार की ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा उन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।

इस अवसर पर उप-मंडलाधिकारी (ना.) केलांग कुनिका एकर्स सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!