कुल्लू, करंट न्यूज़ : मौसम विभाग शिमला द्वारा जारी अलर्ट के तहत हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में भारी बर्फबारी मि संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 15 घंटों में चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहुल, स्पीति और शिमला जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है।

ऐसे में लोगों से आग्रह है कि वह सावधान रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। किसी भी आपदा में के दौरान आपदा प्रबंधन से संपर्क करें।