कुल्लू, करंट न्यूज़ : राज्य सरकार व पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत जिला की भुंतर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है।

भुंतर थाने की पुलिस टीम ने बीती देर रात एक होटल से दो तस्करों को 100 ग्राम से ज्यादा चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भुंतर थाने की पुलिस टीम ने देर रात एक होटल में छापामारी करके एक स्थानीय तथा एक बाहरी राज्य के तस्कर को 100 ग्राम से ज्यादा चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। भुंतर पुलिस की चिट्टा तस्करों के खिलाफ अभी तक यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।

हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी कुछ समय बाद मिल पायेगी। जिसके लिए आप बन रहे करंट न्यूज़ के साथ।