Spread the love

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन एचएएस अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इन्हें तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जारी आदेशों के अनुसार धर्मशाला में आरटीओ के पद पर तैनात एचएएस अधिकारी मनीष कुमार सोनी को चंबा जिला के चुवाड़ी स्थित भटियात उपमंडल का एसडीएम नियुक्त किया गया है।

वहीं, चंबा जिला के भटियात उपमंडल में एसडीएम के रूप में कार्यरत पारस अग्रवाल को ऊना जिला के अंब उपमंडल का एसडीएम बनाया गया है।

जबकि तैनाती आदेशों का इंतजार कर रहे गणेश ठाकुर को कांगड़ा जिला के शाहपुर उपमंडल का एसडीएम लगाया गया है।

शाहपुर में वर्तमान एसडीएम कार्तिक चंद को विभागीय कार्मिक पूल में भेजते हुए शिमला स्थित सचिवालय में आगे की तैनाती के लिए रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!