Spread the love

शिमला


आईपीएच महकमे में तैनात एक सरकारी कर्मचारी तबादले से इतना खफा हो गया कि उसने भाजपा नेता पर हमला कर दिया। आरोपी बंदूक लेकर भाजपा नेता की गाड़ी के करीब पहुंचा।

उसकी मंशा देखकर जब गाड़ी को नहीं रोका गया तो उसने गाड़ी पर बंदूक दे मारी। गाड़ी को रोका गया और लोगों ने ने आरोपी को काबू कर उससे बंदूक छीन ली। इसके बाद आरोपी पत्थरों की बौछार करते हुआ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बंदूक को कब्जे में ले लिया है।

थाना ढली में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। मामला रविवार का है। कुसम्पटी भाजपा मंडलाध्यक्ष जितेंद्र भोकटा पौधरोपण कार्यक्रम में शरीक होने के बाद घर लौट रहे थे। इस बीच चुरट के पास एक व्यक्ति बंदूक लेकर खड़ा था।

घटना के दौरान मंडल अध्यक्ष बाल- बाल बच गए। हमले में कार को नुकसान पहुंचा। मंडल अध्यक्ष के साथ कसुम्पटी मंडल के उपाध्यक्ष समेत 3 व्यक्ति सवार थे।

गनीमत रही कि वाहन में बैठे दो लोग बाहर उतरे और आरोपी के कब्जे से बंदूक छुड़वाई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मंडल अध्यक्ष के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है।

उधऱ ढली थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी में आईपीएच महकमे में कार्यरत है। पिछले दिनों उसकी ट्रांसफर हो गई थी। उसे अंदेशा था कि उसकी ट्रांसफर के पीछे भाजपा मंडल अध्यक्ष का हाथ है।

मंडल अध्यक्ष शहर से सटे ग्राम पंचायत पटगैहर में पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंचे थे। आरोपी कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद था और अपनी ट्रांसफ र को लेकर मंडल अध्यक्ष से उलझ गया। आरोप है कि उसने वहां पर भी मंडल अध्यक्ष से बदतमीजी की थी।

लेकिन मौजूद लोगों ने विवाद को शांत कर दिया। इसके बाद कर्मचारी कार्यक्रम से लौट गया था। उसके बाद आरोपी बंदूक लेकर आया और कार्यक्रम खत्म होने के बाद सामने आ धमका।

एसपी शिमला मोहित चावला ने कहा कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बंदूक को कब्जे में लेकर आरोपी कर्मचारी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!