Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
आनी (कुल्लू)


उपमंडल की दुर्गम पंचायत बुछेर में बरसात से तराला गाँव को भारी नुकसान हुआ है। जिसमें बुछेर पंचायत के अपर तराला गाँव को भूस्खलन से अधिक नुकसान हुआ है।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्यशी परसराम, पपु सत्या, बुछेर पंचायत की प्रधान चंद्रा ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य डेविड ठाकुर सहित पार्टी सदस्यों ने अपर तराला गाँव का दौरा किया गया।

पूरी टीम ने अपर तराला में हो रहे भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। वहीं गाँव के प्रभावित परिवारों से मिले। अपर तराला गाँव के निवासी जिमे राम ने बताया कि उनका घर सेब का बागीचा भूस्खलन की चपेट में आ गया है। जिससे लाखों का नुकसान हुए है।

जबकि शेर सिंह, पिनु देवी, परवीन, श्यामलाल, अनंत राम, दशमीराम, महेंद्र, इन्द्रसेन, दलीप, धर्मदास, सालिगराम, सुभाष, श्रवण व जयालाल सहित दर्जनों घरों को भूस्खलन का ख़तरा बना हुआ है।

परसराम ने कहा कि अपर तराला गाँव के लोगों के घरों व सेब बागीचों को नुकसान हुआ है, अभी भी खतरा बना हुआ है, हर दिन बारिश बरसात जारी है।

कहा कि विधायक किशोरीलाल सागर ने गांव का रात को दौरा किया प्रभावित परिवारों को तीन तीन हजार रुपये दिए व कुछ तरपाले बांट कर महज औपचारिकता पूरी की है।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी परसराम ने तंज कसते हुये कहा कि ग्रामीणों को तीन तीन हजार रुपये देकर भूस्खलन नहीं रुक सकता है। जबकि जबकि बुछेर पंचायत के अपर तराला खादवी से लेकर कठार, समासर तक भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि पूरे पंचायत एवं गाँव में हो रहे भूस्खलन की जांच एवं सर्वे के लिए विशेष टीम बुलाई जाए। ताकि बादल फटने एवं भूस्खलन की रोकथाम के उपाय समय रहते किया जा सके।

परसराम ने कहा कि अपर तराला गाँव से वन विभाग के लिए जाने वाली सड़क पर भारी भूस्खलन से मबा पड़ा हुआ है। कहा कि इस सड़क को भी जल्द ठीक किया जाए। ग्रामीणों ने परसराम को बताया कि बस स्टैंड पर एक डंगा गिरा हुआ है जिसे ठीक नहीं किया गया है। जिस कारण बसें 1 किलोमीटर पीछे ही यात्रियों को उतार देती है। जिसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

परसराम ने सरकार को चेताया है कि बुछेर पंचायत की सभी समस्याओं का समय रहते हल किया जाए और जिन ग्रामीणों का भूस्खलन से नुकसान हुआ है उन्हें तुरंत सही और पूरा मुआवजा दिया जाए। कहा कि अगर जल्द इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी आनी मुख्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू कर सकती है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!