Spread the love

एसडीएम उदयपुर मौके पर जाकर लेंगे जायजा लेकर उपायुक्त को देंगे रिपोर्ट

करंट न्यूज ब्यूरो
केलंग


लाहुल-स्पीति जिला के उदयपुर उपमंडल के चंगुट में सभी लोग अपने घरों में सुरक्षित हैं और उनके पास पर्याप्त खाद्यान व अन्य जरुरत के सामान की उपलब्धता है। उपायुक्त लाहुल-स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि उदयपुर उपमंडल प्रशासन से रिपोर्ट आ गई है।

बताया कि मौके पर पटवारी को भेजा गया था और पटवारी की सूचना के अनुसार कोई भी परिवार ऐसा नहीं पाया गया जो घर के बाहर रह रहा हो। स्थानीय किसी व्यक्ति ने भी इस तरह के मामले को लेकर कोई जानकारी राजस्व विभाग को नहीं दी। राजस्व विभाग की टीम का भी लोगों के साथ बराबर संपर्क रहा है।

नीरज कुमार ने बताया कि चूंकि भारी बाढ़ और बारिश के बाद उदयपुर उपमंडल में पर्यटकों व अन्य बाहरी लोगों को निकालने का रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था। उसकी जिम्मेदारी एसडीएम उदयपुर को दी गई थी।

अब यह अभियान रविवार को पूरा कर लिया गया है। बताया कि एसडीएम उदयपुर को निर्देश दिए गए हैं कि वह सोमवार को स्वयं मौके पर जाकर जायजा लेंगे और उसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!