Spread the love

नालागढ (सोलन) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल पर नालागढ़ पुलिस थाना में दंपती के साथ मारपीट और प्रताड़ना मामले में विशेष जांच टीम ने डीएसपी लखबीर सिंह को अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।

पुलिस थाना नालागढ़ में मामले में भगोड़ा घोषित डीएसपी लीव रिजर्व बद्दी लखवीर सिंह ने वीरवार को नालागढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया था 15 फरवरी को कोर्ट ने डीएसपी को भगोड़ा करार दिया था।

लंबे समय से डीएसपी संबंधित मामले में फरार चल रहा था। इससे पहले एसआईटी पूर्व एसएचओ नालागढ़ कुलदीप शर्मा, एसआई अशोक राणा, एएसआई कल्याण सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार और चंद्र किरण गिरफ्तार कर चुकी है। वर्तमान में सभी जमानत पर चल रहे है।

डीआईजी क्राइम डीके चौधरी का कहना है फरार डीएसपी लखबीर ने वीरवार को सरेंडर कर दिया था। जिसे कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। शुक्रवार को आरोपी को दोबारा पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे 5 मार्च तक जेल भेज दिया है।

यह है मामला

उत्तराखंड निवासी पति-पत्नी थाना नालागढ़ में दर्ज एक मामले में दोषी चल रहे थे। आरोप हैं कि पुलिस कस्टडी में डीएसपी समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने थर्ड डिग्री टॉर्चर करने के साथ उनको प्रताड़ित किया।

इसके बाद कोर्ट ने इन सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे और पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गई। जो मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!