करंट न्यूज ब्यूरो
आनी (कुल्लू)
जिला के आनी उपमंडल में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। उपमंडल के बुछैर पंचायत के खादीव और तराला में भारी बारिश के चलते शनिवार तड़के बादल फटा है, इस वजह से काफी नुकसान हुआ है। जिसके कारण संवासर के पास गुगरा-जाओं-तराला मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है
जानकारी देते हुये बुछैर पंचायत के उपप्रधान भूप सिंह ने बताया कि शनिवार तड़के भारी बारिश के बीच बादल फट गया। जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।
बताया कि हालांकि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुसान नहीं हुआ है। लेकि बादल फटने से गांव में काफी नुकसान हुआ है। सेब के बगीचे, जमीन व मकानों को नुकसान पहुंचा है।
बताया कि बादल फटने के बाद अचानक ऊंचाई वाले क्षेत्र की ओर से पानी का तेज बहाव आ गया। इस कारण लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया।
हालांकि लोग समय रहते सुरक्षित जगह शिफ्ट हो गए, अन्यथा जानी नुकसान भी हो सकता था। पानी के साथ आये मलबे में घर के पास सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां भी बाढ़ की चपेट में आकर बह गईं।
सेब व अन्य फलों के बगीचों को भी भारी नुकसान हुआ है। किसानों के खेत पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। खेतों ने नालों का रूप ले लिया है। इसके अलावा खेतों में खड़ी फसल भी पूरी तबाह हो गई है। भूप सिंह ने बताया कि लोगों को भारी नुकसान हुआ है।
जबकि तहसीलदार आनी दलीप शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है। आंकलन कर नुकसान की रिपोर्ट तैयारी की जाएगी। प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा।

