करंट न्यूज ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)
वीरवार को भुंतर हवाई अड्डा के पास भुंतर पुलिस की टीम ने एक युवक से 11 ग्राम हेरोइन के साथ धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस की टीम ने एक युवक से 11 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
युवक वीरवार को दिल्ली से हेरोइन लेकर भुंतर पहुंचा था। लेकिन इससे पहले कि वह इसे अन्य युवकों में सप्लाई कर पाता, उससे पहले ही पुलिस की टीम ने इसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुए युवक की पहचान अभिषेक निवासी खड़ीहार जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि जिला में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की टीम लगातार जुटी हुई है और रोजाना नशा तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
बताया कि युवक दिल्ली से 11 ग्राम हेरोइन लेकर आया था उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि युवक से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।