करंट न्यूज ब्यूरो
केलंग
सोमवार देर रात जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के सिस्सू में एक कार व ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें ट्रक चालक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार केलंग से मनाली जा रहे ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। ट्रक सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारने के बाद गोभी के खेत में जा गिरा। जबकि कार पलटकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए केलंग अस्पताल भेज दिया है।
एसपी लाहुल-स्पीति मानव वर्मा ने मृतक की पहचान विनोद कुमार निवासी कलथर बलद्वाड़ा मंडी के तौर पर हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।