करंट न्यूज ब्यूरो
सैंज कुल्लू
सैंज घाटी के शांघड़ स्थिति प्राईमरी स्कूल में स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय मुख्य शिक्षक ने की । बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कोरोना के कारण स्कूली शिक्षा में आ रही बाधा को लेकर चर्चा की तथा ऐहतियात बरतते हुए सरकार से बच्चों की कक्षाएं शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया।
समिति ने आगामी 3 वर्षों के लिए कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें प्रधान पद के लिए सर्वसम्मति से दीपक नेगी चुने गए । जबकि शीला भारती, मथुरा देवी, शकुंतला, चुन्नीलाल, धर्मपाल तथा रूम सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
इसके अलावा पंचायत उप प्रधान इंदर सिंह राणा, वार्ड सदस्य पृथी सिंह, वीर सिंह व करण सिंह को पदेन सदस्य की जिम्मेदारी दी गई । नवनिर्वाचित कार्यकारणी के अध्यक्ष दीपक नेगी ने कहा कि स्कूल में आ रही समस्याओं व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे ।