Spread the love

शिमला,करंट न्यूज़ : हिमाचल भाजपा के लिए बुधवार का दिन बड़ी खबर लेकर आया। भाजपा हाईकमान ने राज्यों के प्रभारियों की लिस्ट जारी करते हुए हिमाचल में दो बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा पच्छाद की विधायक रीना कश्यप की नई नियुक्ति को लेकर है।

रीना कश्यप को राष्ट्रीय टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी

सिरमौर के पच्छाद से लगातार दूसरी बार विधायक बनीं रीना कश्यप को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में शामिल किया गया है। उन्हें जम्मू-कश्मीर का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह हिमाचल से नबीन की टीम में पहली नियुक्ति है, जिसे हिमाचल भाजपा में उनके बढ़ते कद के तौर पर देखा जा रहा है। रीना कश्यप अब जम्मू-कश्मीर में प्रभारी सतीश पूनिया के साथ संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगी। 2019 के उपचुनाव में पहली बार विधायक बनीं रीना की यह नियुक्ति महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने के तौर पर भी देखी जा रही है।

हिमाचल में सह प्रभारी बदले

वहीं हिमाचल में सह प्रभारी संजय टंडन को हटाकर उनकी जगह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को नया सह प्रभारी बनाया गया है। दर्शना सिंह 2008 से सक्रिय राजनीति में हैं, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और यूपी महिला मोर्चा अध्यक्ष रह चुकी हैं।

हालांकि प्रदेश प्रभारी के तौर पर श्रीकांत शर्मा को ही बरकरार रखा गया है। इस बदलाव से प्रदेश में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!