Spread the love

कहा, अपनी संस्कृति व परंपराओं को सहेजने में आगे आयें ग्रामीण लोग

करंट न्यूज ब्यूरो
हवाई शियाह (कुल्लू)


श्री रामकृष्ण ट्रस्ट अयोध्या धाम के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष हीरालाल चौहान ने कहा कि उनका ट्रस्ट खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब महिलाओं आर्थिक तौर पर सक्षम बनाने की दिशा में प्रयासरत है। इसके साथ ही गरीब बच्चों की पढ़ाई में भी सार्थक भुमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि चूंकि अनेक मेधावी बच्चे गरीबी के कारण अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण वह अपने लक्ष्य को हासिल करने में पिछड़ जाते हैं। लेकिन श्री रामकृष्ण ट्रस्ट अयोध्या धाम का प्रयास है कि ऐसे बच्चों को पढ़ाई करने के लिये हर संभव मदद दी जाये।

श्री रामकृष्ण ट्रस्ट अयोध्या धाम के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष हीरालाल चौहान मंगलवार रात भुंतर तहसील के तहत हवाई गांव में देवता जमदग्नि के सम्मान में आयोजित मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि मेले पुरानी संस्कृति व परंपराओं से संरक्षण अहम भुमिका निभाते हैं। लेकिन इसके साथ ही लोगों को भी अपनी संस्कृति व परंपराओं के संवर्धन में आगे आना चाहिये। ताकि युवा पीढ़ी भी पुरानी संस्कृति व परंपराओं से रूबरू हो सके।

हीरालाल चौहान ने प्रदेश व केंद्र सरकार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए लोगों से आग्रह किया है कि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं व योजनाओं का लाभ उठायें। चूंकि सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए अनेक तरह की लाभकारी योजनायें चलाई जा रही हैं।

लेकिन खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सभी योजनाओं की सही जानकारी मुहैया नहीं हो पाती है तो ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों का दायित्व है कि व अपनी पंचायतों में लोगों को सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। ताकि हर वर्ग के लोग उनका लाभ उठा सकें।

उन्होंने इस मौके पर स्थनीय युवक मंडल को मेले के आयोजन के लिये बीस हजार तथा देवता कमेटी को पांच हजार दिये। इसके अलावा दो विधवा महिलाओं को दो दो हजार की आर्थिक सहायता दी। जबकि महिला मंडल को भी दो हजार की राशी दी गई। जबकि दो अपंगों को भी दो दो हजार की सहायता दी गई।

इस मौके पर उनके साथ रेखा लोटी, केशव ठाकुर, करंट न्यूज के संपादक व भुंतर प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मचंद यादव, महासचिव संजय कुमार व कोषाध्यक्ष सोनू ठाकुर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!