केलंग, करंट न्यूज़ : लाहुल-स्पीति की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत को दुनिया के सामने लाने के लिए जिला प्रशासन *14 से 16 अगस्त 2026 तक पुलिस ग्राउंड, केलांग में भव्य ट्राइबल फेयर* का आयोजन कर रहा है। मेले को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह है।

*तीन दिन तक दिखेगी संस्कृति की झलक*
तीन दिवसीय इस मेले में *लाहुल-स्पीति की पारंपरिक वेशभूषा, लोक संगीत, लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों* का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा। स्थानीय कलाकार अपनी कला से मंच को सजाएंगे और क्षेत्र की प्राचीन परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ा जाएगा।
जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों, कलाकारों एवं आगंतुकों से इस भव्य आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।

*कौन-कौन होंगे मुख्य अतिथि*
*14 अगस्त* को ट्राइबल फेयर-2026 का शुभारंभ *कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर* करेंगे। इसी दिन होने वाली *सांस्कृतिक संध्या* में भी वे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। साथ ही 15 अगस्त को वे *जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता* भी करेंगे।
*15 अगस्त* को सांस्कृतिक संध्या की मुख्य अतिथि *विधायक लाहुल-स्पीति अनुराधा राणा* होंगी।
मेले के *समापन समारोह 16 अगस्त* को मंडी मंडल के मंडलायुक्त डॉ. आर.के. प्रूथी, IAS विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

*पर्यटन और संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा*
प्रशासन का मानना है कि इस तरह के आयोजन न सिर्फ लाहुल-स्पीति की संस्कृति को संरक्षित करेंगे, बल्कि पर्यटन को भी नया बढ़ावा देंगे। पुलिस ग्राउंड केलांग तीन दिन तक रंग-बिरंगी संस्कृति, लोक धुनों और उत्सव के माहौल से गूंजेगा।
लाहुल की ठंडी वादियों में अब गर्मजोशी से भरा यह ट्राइबल फेयर सभी के आकर्षण का केंद्र बनेगा।