Spread the love

केलंग, करंट न्यूज़ : लाहुल स्पीति में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिली है। ग्राम पंचायत कोलंग के उप-प्रधान तेंजिन लोबजंग ने विधायक अनुराधा राणा के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे विकासात्मक कार्यों और कांग्रेस की जनकल्याणकारी विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया।

तेंजिन लोबजंग ने कहा कि विधायक अनुराधा राणा क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने और विकास को गति देने के लिए लगातार काम कर रही हैं। कांग्रेस की नीतियों में विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा कि वे पार्टी के साथ मिलकर लाहुल की जनता के हित में काम करेंगे।

कांग्रेस नेताओं ने तेंजिन लोबजंग का पार्टी में हार्दिक स्वागत किया और कहा कि उनके जुड़ने से पंचायत स्तर पर संगठन और मजबूत होगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!