Spread the love

कुल्लू | करंट न्यूज़: 
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

*आखिरी फोन – “पिरड़ी पुल के पास हादसा हुआ, आ रहा हूं”* 

मृतक की पहचान *खौला निवासी लाभ सिंह गुलेरिया* के रूप में हुई है। वे जलशक्ति विभाग में JE के पद पर तैनात थे। 

पत्नी *कांता देवी* ने पुलिस को बताया कि _“शुक्रवार को लाभ सिंह रोज की तरह ड्यूटी गए थे। रात करीब 11 बजे उन्होंने फोन कर कहा कि पिरड़ी पुल के पास कोई दुर्घटना हुई है, मैं घर आ रहा हूं।”_ 

इसके बाद जब वे देर रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। 

*स्कूटी मिली, JE बेहोशी की हालत में पड़े थे* 

तलाश के दौरान परिजनों को *गांधीनगर रोटरी आई अस्पताल के पास लाभ सिंह की स्कूटी* खड़ी मिली। पास ही *कार्यालय से सिर्फ 50 मीटर दूर एक सब्जी के खोखे के पास वे अचेत पड़े* थे। 

आनन-फानन में उन्हें *क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू* ले जाया गया। गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने *एम्स बिलासपुर* रेफर कर दिया। लेकिन *रविवार सुबह इलाज के दौरान लाभ सिंह ने दम तोड़ दिया।* 

*परिवार का आरोप – रास्ते में अज्ञात लोगों ने पीटा* 

परिजनों का कहना है कि *ड्यूटी से घर लौटते समय अज्ञात लोगों ने लाभ सिंह पर हमला कर बेरहमी से पिटाई* की। 

SP कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि _“पत्नी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। CCTV फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”_ 

इस दर्दनाक घटना के बाद जलशक्ति विभाग और खौला क्षेत्र में मातम का माहौल है। 

Leave a Reply

error: Content is protected !!