Spread the love

भुंतर, करंट न्यूज़: कुल्लू पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार (HP 01K 6974) से 495 ग्राम चरस बरामद की।इस मामले में तीन आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। 

*गाड़ी की तलाशी में खुला राज*
 
STF टीम को चरस सप्लाई की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सिंऊड के पास नाका लगाया गया। चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर को रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर तीनों आरोपियों के कब्जे से 495 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत तीनों को हिरासत में ले लिया और गाड़ी को जब्त कर लिया। 
 
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी, डाकघर छेंयोर, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। 

*NDPS एक्ट में केस दर्ज, सप्लाई चेन खंगाल रही पुलिस*

इस संदर्भ में पुलिस थाना भुंतर में आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

पुलिस अब बरामद चरस के स्रोत और सप्लाई चेन की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। 

वहीं, STF की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!