लंबे अरसे बाद नरेश, संजू डोगरा, दामोदर, ब्रह्मदास व जसबीर ने साझा किया मंच
मंडी, करंट न्यूज़ : नाचन ब्लॉक कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कामक्षा मंदिर जयदेवी में आयोजित की गई। बैठक के दौरान नाचन ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष दीप शर्मा ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाला।
बैठक में हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल विशेष रूप से मौजूद रहें।

इसके अलावा बड़े लंबे अरसे के उपरांत नरेश चौहान, संजू डोगरा, दामोदर चौहान, ब्रह्म दास चौहान व जसबीर भी एक मंच पर दिखे। वहीं, पूर्व में रहे नाचन ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी बड़ी तादाद में मौजूद रहे।

बैठक में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष दीप शर्मा का पटाखे फोड़कर व फूल माला पहनाने के साथ ही ढोल नगाड़े की थाप पर बड़ी गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया। मंच पर लाल सिंह कौशल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीप शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि एक लंबे अरसे के उपरांत नाचन कांग्रेस पार्टी की विधिवत रूप से यह बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भारी संख्या में कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों ने उपस्थित हो कर दीप शर्मा के नेतृत्व में एक जुट होने का संदेश दिया।

इस अवसर पर जागृति राणा, नरेश चौहान, किशोरी बालिया तथा प्रेमलाल गुड्डू ने अपने विचार रखे। सभी ने अध्यक्ष बनने पर दीप शर्मा को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही नाचन में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सबको साथ लेकर संगठन के लिए कार्य करने की सलाह दी।
इस अवसर पर लाल सिंह कौशल ने कहा कि नाचन कांग्रेस में कोई भी कमी नहीं है, कोई गुटबंदी नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस पूरी तरह से बहुत मजबूत है।
उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष दीप शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि शीघ्र ही बग्गी में नाचन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को विचार रखने का मौका दिया जाएगा। ताकि भविष्य के लिए पार्टी संगठन के लिए एक ठोस व मजबूत रणनीति तैयार की जा सके।

दीप शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का उनके ऊपर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सबको विश्वास में लेकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन का एक नया स्वरूप आपको देखने को मिलेगा। बूथ को सबसे ज्यादा मजबूत किया जाएगा।

दीप शर्मा ने कहा कि नाचन में कांग्रेस विचारधारा के लोग बहुत ज्यादा है मगर आज संगठन में जो गिरावट व कमियां आई हैं, उसको लेकर मंथन करने की आवश्यकता है। हम सब मिल बैठकर मंथन करेंगे और एक ऐसा जमीन से जुड़ा हुआ संगठन तैयार करेंगे, जो 2027 में भाजपा को धूल चटा कर कांग्रेस के लिए फतेह हासिल करेगा।

इस अवसर पर नाचन कांग्रेस प्रभारी बलदेव, चिन्त राम शास्त्री, अजय आनंद, जंग बहादुर, केसरी लाल, पंकज चौधरी, बोध राज, फते राम, दीवान शर्मा, सिद्धू राम, हेम सिंह ठाकुर, विमला राव सहित कई वरिष्ठ कार्यक्रम मौजूद रहे।