कुल्लू, करंट न्यूज़ : सन्त निरंकारी मिशन की सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज 28 अप्रैल को देवभूमि कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में पधार रही हैं। वहीं, उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे संत निरंकारी मिशन के अनुयायी उनके भव्य स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों के अंतिम चरण में हैं।

पूरा ढालपुर रात्रि के समय दूधिया रोशनी में बेहद ही सुंदर व मनोरम लग रहा है। पूरे क्षेत्र की कमान सन्त निरंकारी मिशन के स्वयंसेवकों व अनुयायियों ने संभाल ली है।

भगवान रघुनाथ की “ठारा करडू री सौह” को सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आगमन पर भव्य ढंग से सजाया जा रहा। चारों तरफ उनके बड़े बड़े सुंदर होर्डिंग्स लगाए गए हैं।

मैदान में जाने वाले मार्ग पर भव्य तोरणद्वार तैयार किये गए हैं। मिशन के सेवादल के स्वयंसेवक व अनुयायी इस अनूठे आध्यात्मिक आयोजन को अविस्मरणीय बनाने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि इस दिव्य आगमन के साथ ही, कुल्लू में 30 अप्रैल से तीन दिवसीय निरंकारी युवा सिम्पोजियम का भी आयोजन होगा, जिसमें माता जी युवाओं को सेवा और सकारात्मक जीवन का संदेश देंगी।

सतगुरु माता सुदीक्षा जी 28 को कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान “ठारा करडू री सौह” पहुंचेंगी।

जबकि, 30 अप्रैल से तीन दिवसीय युवा सिम्पोजियम आयोजन होगा, जिसका समापन माता जी के आशीर्वाद से होगा।

इस कार्यक्रम में माता जी द्वारा युवाओं को संतुलित, सकारात्मक और जिम्मेदार जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगी।

संध्यावेला की तस्वीरें गौरी शंकर की फेसबुक वॉल से साभार।