चंबा, करंट न्यूज़ : हिमाचल सरकार व पुलिस द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार छेड़े गए अभियान के तहत चंबा जिला की पुलिस ने बीती देर रात टैक्सी में सवार दो तस्करों से 4 किलो 664 ग्राम चरस बरामद की।
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात डलहौजी के डीएसपी मयंक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान लाहड़ की नजदीक पुलिस टीम ने एक टैक्सी को जांच के लिए रुकवाया। उसकी तलाशी लेने पर उसमें से 4 किलो 664 ग्राम चरस बरामद हुई टैक्सी में दो लोग सवार थे।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान रामदयाल व बालक राम निवासी गांव टिकरीगढ़ भराड़ा तहसील चुराह जिला चंबा के तौर पर हुई है पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि आरोपियों ने चरस कहां से खरीदी थी और किसको सप्लाई देने जा रहे थे।