Spread the love

कुल्लू : बुधवार देर रात जिला में नए साल की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब जिला मुख्यालय पर एक भयानक सड़क हादसे में एक युवक सहित 3 युवतियाें की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात करीब 1 बजे हुआ। कार सवार सभी लोग कसोल से वापस लौट रहे थे। जब उनकी गाड़ी भूतनाथ पुल के पास पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे पैरापिट से टकराई और उसके बाद वहां खड़े एक ट्रक के नीचे जा घुसी।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया।

जहां पर चिकित्सकाें ने युवक 25 वर्षीय सतपाल पुत्र ध्यान चंद निवासी चामुंडा नगर ढालपुर (कुल्लू), व 2 युवतियाें 20 वर्षीय अंकिता पुत्री राकेश कुमार निवासी गांव व डाकघर तांदी व जिला लाहुल-स्पीति व 20 वर्षीय कशिश पुत्री तेजराम निवासी गांव व डाकघर जल्लुग्रां, उपतहसील जरी कुल्लू काे मृत घाेषित कर दिया।

जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय रतांजलि पुत्री युधिष्ठिर लाल निवासी गांव व डाकघर सचानी, तहसील भुंतर कुल्लू काे कुल्लू अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर किया गया, लेकिन उसने भी घावाें के ताव न सहते हुए दम ताेड़ दिया।

इस हादसे का दुखद पहलू यह रहा कि मृतक युवक सतपाल का 31 दिसम्बर को जन्मदिन था। वह अपनी 3 दाेस्ताें के साथ जन्मदिन और नए साल का जश्न मनाने के लिए कसोल गया हुआ था और वापसी के दौरान ये हादसा हाे गया। मृतक सतपाल पेशे से एक टैटू आर्टिस्ट था और जिला मुख्यालय पर अखाड़ा बाजार में दुकान चलाता था।

उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं शवों काे पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!