Spread the love

शिमला : हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार अब 200 करोड़ रुपये का ऋण लेगी। इस संबंध में शुक्रवार को वित्त विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई।

जिसके मुताबिक 29 अक्तूबर को यह राशि सरकार के खाते में आ जाएगी। सरकार ने दिवाली के अवसर पर प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को तीन फीसदी महंगाई भत्ता देने का एलान किया है।

अप्रैल से सितंबर 2025 तक का एरियर दिवाली से पहले जारी कर दिया गया है। अब नवंबर में मिलने वाले अक्तूबर के वेतन में तीन फीसदी महंगाई भत्ता जोड़कर दिया जाना है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस कारण ही ऋण लेने की आवश्यकता पड़ी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!