कुल्लू, करंट न्यूज़ : अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के समापन समारोह हिस्सा लेने के लिये हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज कुल्लू पहुंच गए। कुल्लू पहुंचने पर दशहरा उत्सव समिति द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुन्दर सिंह ठाकुर, विधायक भुवनेश्वर गौड़ व उपाध्यक्ष एवं तोरुल रवीश ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस मौके पर अध्यक्ष एपीएमसी राम सिंह मियां, अध्यक्ष मिल्कफेड बुद्धि सिंह ठाकुर, महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी सहित अन्य गण मान्य लोग उपस्थित रहे।