करंट न्यूज़ ब्यूरो
रामपुर बुशहर
सतलूज जल विद्युत निगम के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन नित नए कीर्तिमान स्थापित करके सुखियां बटोर रहा है और देश की प्रगति के लिए आवश्यक विद्युत् की आपूर्ति निरंतर बनाये हुये है। पावर स्टेशन द्वारा अपने ही बनाए गए सर्वाधिक मासिक विद्युत-उत्पादन का रिकॉर्ड तोड़कर इस पावर स्टेशन ने 31 जुलाई 2021 को एक नया कीर्तिमान कायम कर लिया है। जो निगम के लिए अत्यंत गौरव की बात है।
31 जुलाई, 2021 को अपना पुराने रिकॉर्ड 1213.101 मि0यू0 को तोड़कर 1216.565 मि0यू0 का सर्वाधिक मासिक विद्युत-उत्पादन का रिकार्ड अर्जित कर परियोजना को एक नए मुकाम तक पहुचाया है।
इस उपलब्धि पर निदेशक (विद्युत) सुशील शर्मा, परियोजना प्रमुख रवि चन्द्र नेगी एवं उनकी टीम के अथक प्रयासों की सराहना कर बधाई सन्देश देते हुए प्रोत्साहित किया है।
कहा कि इसी भावना के साथ निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा द्वारा दिखाए गए मार्ग पर दृढ़ संकल्प के साथ अग्रसर रहकर निगम को नई उंचाई तक पहुचाते रहें।
नन्द लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व, दूरगामी सोच तथा समस्त कर्मचारियों के प्रति स्नेह भावना और उनके अन्दर सकारात्मक दिशा में एकजुट हो के कार्य करने की भावना पैदा करने का सार्थक परिणाम है कि एसजेवीएन प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है।