करंट न्यूज़ ब्यूरो
रामपुर बुशहर
कुल्लू जिला के निरमंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अरसु में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य रेखा बंसल की अगुवाई में स्थानीय महिलाओं व अन्यों ने पौधे लगाए।
इस कार्यक्रम मे पंचायत प्रतिनिधियों के अतिरिक्त विशेष रूप से सेवा निवृत एसडीओ एमएल बंसल के साथ साथ महिला मंडल के सदस्यों और ग्रामीणों ने भी अपना पूरा पूरा योगदान दिया।
इस मौके पर रेखा बंसल ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन में महत्वपूर्ण हैं। कहा कि कोविड-19 में हमें पता चल गया कि ऑक्सीजन का हमारे जीवन में क्या महत्व है। ऑक्सीजन की कमी के कारण जनजीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है। पेड़ पौधे ही हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।
कहा कि अगर जंगल अत्यधिक मात्रा में होंगे, तो वन्य जीवों को भी सरक्षण मिल सकेगा। इसके अलावा हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम यात्रा में भी लकड़ी ही काम आती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अत्यधिक संख्या में पेड़ पौधे लगाएं और उनकी उचित देखभाल भी करें।
