Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
कुल्लू/शिमला


प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को धमकी देने के बाद अब खालिस्तान समर्थक गुरपखवंत सिंह पन्नु ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को धमकी दी है। सोमवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू , ऊना, हमीरपुर, और सोलन जिले के पत्रकारों के फोन पर यह कॉल आई है।

सिख फॉर जस्टिस गुट से जुड़े गुरपखवंत सिंह पन्नु ने कहा कि देश में हजारों किसानों की मौत के लिए जेपी नड्डा व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदार हैं। पन्नु ने कहा कि जेपी नड्डा भाजपा से जुड़े हैं और भाजपा की वजह से आंदोलनरत किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

इसके साथ ही पन्नु ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक बार फिर धमकी देते हुए कहा कि 15 अगस्त को उन्हें झंडा नहीं फहराने देंगे। पन्नु ने कहा कि कहा कि 15 अगस्त को लोग अपने घरों पर रहें।

किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतरें और सीएम जयराम को तिरंगा फहराने से रोकें। बीते शुक्रवार को भी गुरपखवंत सिंह पन्नु ने प्रदेश के कई पत्रकारों को कॉल कर यह धमकी थी। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

31 जुलाई को गुरपखवंत सिंह पन्नू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आरोपी गुरपखवंत सिंह खालिस्तान समर्थक गुट सिख्स फॉर जस्टिस का सदस्य है।

इस संगठन को भारत सरकार ने 2019 में भारी विरोधी गतिविधियों के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। इस संगठन का नेटवर्क विदेशों में है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि सभी कॉल वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) के तहत की गई थीं।

कॉल की जांच की जा रही है। साथ ही रिकॉर्डिंग की वॉयस स्पेक्टोग्राफी भी कराई जाएगी। इस जांच में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों पंजाब से सटे हिमाचल के नयनादेवी इलाके में मील पत्थरों पर शरारती तत्वों ने लिख दिया था कि इस जगह से खालिस्तान की हद शुरू होती है।

इस मामले में भी हिमाचल पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल इस मसले पर प्रदेश की तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और मुख्यमंत्री की सुरक्षा का घेरा भी बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!