कुल्लू, करंट न्यूज़ : भूतपूर्व अर्ध सैनिक बल संघ की बैठक जिला परिषद भवन के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें संघ के जिलाध्यक्ष परमानंद उपाध्याय ने बतौर अध्यक्ष शिरकत की।
बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदलाल नेहरटू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश मिडिया प्रभारी खेमचंद सोनी व जिला कुल्लू, मंडी एवं लाहौल स्पीति के कोर्डिनेटर रोशन ठाकुर, अध्यक्ष चंद्रशेखर तथा जिला लाहौल स्पीति के अध्यक्ष कर्मसिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष जिला शिमला चेतराम वर्मा भी मौजूद रहे।

बैठक में आईटीबीपी, एसएसबी, सीआरपीए, बीएसएफ और सीआईएसएफ के पूर्व सैनिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया। तदोपरांत आपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शहीद हुए सैनिकों व पुलवामा में निर्दोष की हत्या को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
जिलाध्याक्ष परमानंद उपाध्याय ने आए हुए मेहमानों का कुल्लवी परंपरानुसार टोपी व मफलर पहनाकर पुष्प अर्पित कर स्वागत किया व कुल्लू पधारने के लिए धन्यवाद भी किया।

परमानंद उपाध्याय ने राज्य स्तरीय चुनावों के बारे जानकारी सांझा की, जो हाल ही में बिलासपुर के घूमारवीं में सम्पन्न हुए हैं। जिसमें पूर्व डीआईजी वीके शर्मा को उनकी कार्यशैली देखते हुए सर्वसम्मति से दूसरी बार प्रदेशध्याक्ष चुना गया।
विशेष रूप से जिला कुल्लू के दौरे पर आए हुए प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदलाल नेहरटू ने कुल्लू के पूर्व सैनिकों को बैठक में इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित दर्ज करने के लिए बधाई दी व आपसी तालमेल की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अंदर पूर्व सैनिकों के बीच कुछ आंतरिक विवाद देखने को मिल रहा है। कुछ मुठ्ठी भर लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए पूर्व सैनिकों के बीच भ्रम फैला रहे है, जो निंदनीय है। आने वाले वक्त में उन लोगों को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा।
कहा कि हम अभी भी यह नहीं समझ पाए हैं कि अर्धसैनिक बल के अंदर जो फोर्सेस आती है, वह सब एक परिवार है। ऐसे में हमें एकजुटता का संदेश देते हुए अपने हक की लड़ाई को लड़ना है।

परमानन्द उपाध्याय ने कहा कि हमने सरकार के समक्ष सैनिक कल्याण बोर्ड की तर्ज पर अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन की जोरदार तारीके से मांग रखी है। जिसके बारे प्रदेशाध्यक्ष वीके शर्मा के प्रतिनिधीत्व में पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से पहले भेंट कर चुका है।
कहा कि इस कार्य को पूर्ण करने के लिए हमें सदस्य अभियान चलाने की अवश्यकता है। ताकि हम सरकार को पूर्व सैनिकों के आंकड़े दे सके। इसके लिए हम सबको कमर कसनी पड़ेगी। ताकि हम अपने मिशन में कामयाबी हासिल कर सके।
उन्होंने कहा कि जल्द ही हमारा प्रतिनिधि मंडल अपनी मांगों के संदर्भ में प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलेगा। जिसके लिए योजना तैयार की जा रही है।
ताकि जल्द से जल्द कल्याण बोर्ड का गठन हो सके। इस बात का जिला कुल्लू व लाहौल स्पीति के पूर्व सैनिकों ने जोरदार समर्थन किया।

बॉक्स :
वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदलाल नेहरटू ने जिला कुल्लू में जिलाध्यक्ष पद पर परमानंद उपाध्याय व उपाध्यक्ष पद पर स्वर्ण सिंह व भजनदास शर्मा की ताजपोशी की।
जबकि महासचिव पद पर रमेश ठाकुर, सचिव ओमप्रकाश ठाकुर तथा कोषाध्यक्ष मदन ठाकुर की विधिवत घोषणा की।