Spread the love

बंजार (कुल्लू), करंट न्यूज : शुक्रवार को उपमंडल मुख्यालय में हिमाचल प्रदेश मनरेगा, निर्माण एवं सर्व कामगार संगठन बंजार ब्लॉक का तीसरा सम्मेलन अंबेडकर भवन में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में बंजार उपमंडल के सैकड़ों कामगारों ने भाग लिया और 31 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

जिसमें तीसरी बार अध्यक्ष पद पर भावना चौहान को नियुक्त किया गया। जबकि उपाध्यक्ष के लिए गोविंद गोविंद व ठाकुर लता देवी, महासचिव देव कला, संगठन मंत्री नेनू राम व लोभू राम व कोषाध्यक्ष पद पर संतोषी को चयनित किया गया।

कार्यकारिणी के लिए गोदावरी, तारा देवी, सेसराम, बंती देवी, उमा देवी, मीना देवी, किरण, लता, रितु देवी, गोयला देवी, कृष्णा देवी, हीरालाल, रविंद्रा देवी, उमाबती, प्रेम कुमारी, लीला देवी, गुड्डी देवी, ताराचंद, अमरचंद को नियुक्त किया गया।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतराम ने की और प्रदेश के महासचिव अजीत राठौर व कोषाध्यक्ष शोभाराम भारद्वाज भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। भावना चौहान ने तीसरी बार अध्यक्ष नियुक्त करने पर सभी सदस्यों का आभार जताया।

भावना चौहान ने कहा कि संगठन बीते कई सालों से मनरेगा में कार्य कर रहे मजदूरों को उनके हक दिला रहा है। आने वाले दिनों में पूरे बंजार उपमंडल में बैठक आयोजित की जाएगी। प्रदेश सरकार के समक्ष भी मनरेगा मजदूरों की समस्या रखी जाएगी। ताकि मनरेगा के मजदूरों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!