Spread the love

मंडी, करंट न्यूज : नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला की गोहर व करसोग पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 1.620 किलोग्राम चरस बरामद की है।

पहले मामले में पुलिस थाना गोहर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग के दौरान एचआरटीसी की बस में सवार एक व्यक्ति से 992 ग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपी की पहचान मुरारी कुमार पुत्र कुबेर दत्त निवासी बगस्याड तहसील थुनाग जिला मंडी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

जबकि दूसरे मामले में पुलिस थाना करसोग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों से 628 ग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपियों की पहचान पवन कुमार पुत्र प्रेम दास निवासी सराहण, तहसील करसोग और सुरेंद्र कुमार पुत्र जय कुमार, निवासी करसोग जिला मंडी के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किरके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!