Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
आनी (कुल्लू)


उपमंडल की ग्राम पंचायत बटाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम औऱ हर्षाेल्लास के साथ मनाई गयी। पूरे आनी क्षेत्र में श्री कृष्ण क़ा यह एक मात्र मन्दिर है। जहाँ फ़ाग औऱ जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। क्षेत्र क़ा एकमात्र मंदिर होने के कारण यहाँ आज़ भी दूरदराज से मुरलीमनोहर की सुन्दर छवि के दर्शन को भक्तों का जमावड़ा लगता है।

मंदिर के पुजारी जगदीश शर्मा के अनुसार सोमवार ठा. मुरलीधर के मंदिर में सुबह से लेकर पूरा दिन साँझ ढलने तक लोगों क़ा आना जाना लगा रहा। लोग मुरली मनोहर के दर्शनों के लिए काफी उत्सुक दिखे। मंदिर पूरा दिन मधुर भजनों से गुंजायमान रहा।

स्थानीय लोगों के अलावा साथ लगती लझेरी, खनाग व कमांद क्षेत्र के लोगों द्वारा यहाँ भोग स्वरूप आटा, मक्खन व फ़ल इत्यादि चढ़ाए गए। मान्यता है कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंदिर में मुरलीमनोहर को आटा, मक्खन औऱ फ़ल चढ़ाने से भक्तों के घर में इन सब की कभी कमी नहीं रहती। पर्व पर मंदिर प्रांगण में लोग पारंपरिक वेशभूषा में नाटी नृत्य में झूमते नज़र आए।

इसके साथ ही मंदिर में आरती के बाद पूरी रात्रि भर ब्रहम भक्ति व भजनों के साथ भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर भजन के गीत से मंदिर भक्तिरस से गुंजायमान रहा। रात्रि 12 बजे के बाद श्री कृष्ण जन्म पर आरती के बाद भक्तों में फलाहार भी वितरित किया गया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!