हमीरपुर/शिमला, करंट न्यूज़: करवा चौथ इस बार हिमाचल में और खास होने वाला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को त्योहार से पहले बड़ा तोहफा दिया है।
अब तक करवा चौथ पर सिर्फ महिला कर्मचारियों को छुट्टी मिलती थी, लेकिन अब सरकार ने फैसला बदल दिया है। सरकार के नए आदेश के मुताबिक अब पुरुष कर्मचारियों को भी इस दिन अवकाश मिलेगा।
*29 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे दफ्तर-स्कूल-कॉलेज*
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद 29 अक्टूबर, बुधवार को करवा चौथ के दिन पूरे हिमाचल में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। साथ ही प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में भी छात्रों और स्टाफ के लिए छुट्टी रहेगी।

सरकार का मकसद है कि पति-पत्नी दोनों एक साथ घर पर रहकर इस पर्व को मना सकें। इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों में खुशी है।