कुल्लू, करंट न्यूज़: हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। घटना के अनुसार पिता ने ही अपनी 12 वर्षीय बेटी की अस्मत लूट ली। पुलिस थाना सैंज क्षेत्र में हुए इस घिनौने कृत्य के आरोपी 48 वर्षीय पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी और पीड़िता दोनों मूल रूप से जिला मंडी के रहने वाले हैं।
*स्वास्थ्य केंद्र में फूट-फूट कर रोई पीड़िता, स्वास्थ्य अधिकारी ने पुलिस को दी जानकारी*
मामले का खुलासा तब हुआ जब बालिका इलाज के लिए CHC नांडी, गोहर पहुंची। वहां उसने महिला स्वास्थ्य अधिकारी को अपने ही पिता के काले कारनामे की जानकारी दी।
अधिकारी द्वारा 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस हरकत में आई।
*गोहर से सैंज तक चला केस, आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए*
14 अक्टूबर को थाना गोहर, मंडी में जीरो FIR दर्ज हुई, जिसे ऑनलाइन CCTNS के जरिए थाना सैंज, कुल्लू भेजा गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 3 दिन का पुलिस रिमांड दिया।
इस दौरान RFSL मंडी की टीम ने मौके से भौतिक और रासायनिक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी निष्पक्षता और संवेदनशीलता से की जा रही है। पीड़िता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है।