Spread the love

मनाली, करंट न्यूज़ : युवा संगम-7 कार्यक्रम के तहत ओडिशा से हिमाचल प्रदेश भ्रमण पर आए छात्र-छात्राओं ने मनाली के मालरोड पर हिमाचल की संस्कृति और स्थानीय जीवन को करीब से जाना। इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने छात्रों से मुलाकात कर उनसे आत्मीय संवाद किया।

ओडिशा के 32 जिलों से आए 59 छात्र-छात्राएं 1 से 10 अक्तूबर तक आईआईटी हमीरपुर और हिमाचल के अन्य निर्धारित शिक्षण संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

*छात्रों से जाना हिमाचल का अनुभव*

राजेश धर्मानी ने विद्यार्थियों से हिमाचल प्रदेश के बारे में उनकी जानकारी, यहां की संस्कृति, पर्यटन स्थलों और स्थानीय परंपराओं के संबंध में बातचीत की और उनके अनुभव भी जाने। उन्होंने विद्यार्थियों को मनाली की स्थानीय संस्कृति और खान-पान से परिचित करवाया।

इस अवसर पर मंत्री ने ओडिशा से आए छात्रों के साथ मालरोड पर मोमोज का आनंद लिया। विद्यार्थियों ने हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता, आतिथ्य और स्थानीय संस्कृति की सराहना की। इस दौरान मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़ भी उपस्थित रहे।

*क्या है युवा संगम कार्यक्रम*

युवा संगम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है, जिसके माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं को एक-दूसरे की संस्कृति, परंपराओं, शिक्षा, पर्यटन और जीवनशैली को समझने का अवसर प्रदान किया जाता है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!