Spread the love

बैजनाथ, करंट न्यूज़ : जय शिव – जय गणेश के जयकारों के बीच बैजनाथ-पपरोला का ऐतिहासिक गणेश महोत्सव बाबा भोले की भव्य बारात के साथ सम्पन्न हो गया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या भक्ति, संगीत और आस्था के ऐसे संगम की गवाह बनी कि पूरा पंडाल बप्पा और भोले के नाम पर झूम उठा।

*मुख्य अतिथि बने सांसद अनुराग शर्मा*

महोत्सव की अंतिम संध्या का शुभारंभ माननीय सांसद अनुराग शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने गणेश युवा मंडल के प्रयासों की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं।

*भजनों से बंधा समां, थिरका पंडाल*

संध्या का मुख्य आकर्षण भजन गायकों की प्रस्तुतियां रहीं। *गायक अभिषेक वैरी* गणेश युवा मंडल की जान कहे जाने वाले अभिषेक ने जैसे ही प्रसिद्ध माता भजन *‘सुन कांगड़े दिये लोक’* छेड़ा, पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं को लगा मानो साक्षात माता के दर्शन हो गए।

*एस. आर. हरदिन* अपनी सुरीली आवाज में *‘शिरडी वाले साईं बाबा’* भजन गाकर उन्होंने सभी का मन मोह लिया।

*अभिषेक कोहली* उनके मंच पर आते ही *‘मोहे ला दो भजन वाली बोही माला’* की धुन पर पंडाल में मौजूद हर व्यक्ति थिरकने लगा।

*माता तारा महिला मंडल सम्मानित*

इस दौरान समाज और संस्कृति में विशेष योगदान के लिए *माता तारा माता महिला मंडल* को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

अंत में बाबा भोले की भव्य बारात निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते बप्पा को भावभीनी विदाई दी और अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!