Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ : कुल्लू में नशे के खिलाफ STF ने बड़ी कार्रवाई की है। एएसपी एसटीएफ सेंट्रल रेंज मंडी शिव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर वीरवार को कुल्लू टीम ने मनाली-किरतपुर फोरलेन पर झिड़ी में नाका लगाया था।

नाकाबंदी के दौरान टीम ने उदयपुर से रिकांगपिओ जा रही HRTC बस नंबर HP 42-3151 को चेकिंग के लिए रोका। बस में सीट नंबर 29 पर बैठे एक युवक के बैग की तलाशी लेने पर उसके बैग से 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

शिव चौधरी के मुताबिक आरोपी की पहचान अनुराग पुत्र योगेंद्र सिंह, निवासी गांव जगूनी, डाकघर दंशा, तहसील रामपुर, जिला शिमला, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है।

एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि मामले के प्रथम जांच अधिकारी ASI चमन लाल, STF (C.R.) मंडी हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना औट में मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!