Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
आनी (कुल्लू)


उपमंडल के लूहरी में नदी के तेज बहाव के कारण वहे एक कुत्त्ते की जान बचाने के लिए नेपाली मूल का एक युवक उफनती नदी में कूद गया। अपनी जान की परवाह किये बिना तैरते हुए कुत्ते तक पंहुचा और उसे किनारे लगाकर उसकी जान बचाई।

गौरतलब है कि इन दिनों भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर पूरे उफान पर है और चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने को कई मवेशी व कुत्ते नदी के किनारे लेट जाते हैं। जो अचानक नदी का जल स्तर बढ़ जाने से तेज बहाव के कारण इसकी चपेट में आकर बह जाते हैं।

ऐसा ही वाक्या बुधवार को आनी के लूहरी में भी पेश आया। जहाँ एक कुत्ता उफनती नदी की चपेट में आकर बह गया। इसी बीच नेपाली मूल के एक युवक की नजर जब नदी में बह रहे कुत्ते पर पड़ी, तो वह उसे बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किया बिना नदी में कूद गया।

नदी की ख़ौफ़नाक लहरों को चीरकर तैरते हुए कुत्ते तक पहुँचा और उसे किनारे लगाकर उसकी जान बचाई। इस नजारे को देखने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने नेपाली मूल के युवक की इस बहादुरी की भूरी भूरी प्रशंसा की है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!