मंडी, करंट न्यूज़ :
देश-विदेश में *“छोटी काशी”* के नाम से विख्यात मंडी शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को एक और नई सौगात मिली। शहर के प्रसिद्ध *भूतनाथ बाजार व बालकरूपी मंदिर* के समीप *Dr. Tanvi Thakur Kapoor* द्वारा संचालित *Smile Craft Dental Clinic* का भव्य शुभारम्भ *नगर निगम मंडी के डिप्टी मेयर जितेंद्र शर्मा* ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह में सहयोगी पार्षद *गगन कश्यप*, *वीरेंद्र आर्य* और *जितेंद्र बंटू* विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व महापौर *वीरेंद्र भट्ट*, पूर्व पार्षद *राजा हरदीप सिंह* सहित शहर के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
डिप्टी मेयर जितेंद्र शर्मा ने क्लिनिक की सराहना करते हुए कहा कि मंडी जैसे धार्मिक और पर्यटन नगरी में आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधा का शुरू होना शहरवासियों के लिए बड़े सकून की बात है।

कार्यक्रम के दौरान Dr. Tanvi Kapoor और उनके पूरे परिवार ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। मिले सम्मान और स्नेह के लिए उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।