Spread the love

कुल्लू | करंट न्यूज़ :   जिला कुल्लू के नशाला गांव में रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया है।

*कैसे हुआ हादसा*

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर नशाला निवासी ध्यान्बी सड़क किनारे जा रही थी। इसी दौरान जाना गांव की ओर से आ रही बोलैरो कैंपर (नंबर एचपी 34एफ-3597) ने कथित रूप से गलत दिशा में चलाते हुए बच्ची को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

*आरोपी चालक गिरफ्तार, मामला दर्ज*

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक  मदन लाल कौशल ने बताया कि दुर्घटना के आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसके खिलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!