Spread the love

शिमला : मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 22 जून तक आंधी, तेज बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहने की संभावना है। 19 जून को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में भारी ओलावृष्टि और 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाले अंधड़ को लेकर ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, 20 से 22 जून तक जनजातीय क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश के 10 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का यैलो अलर्ट रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि हिमाचल में 25 जून के आसपास मानसून भी दस्तक दे सकता है।जबकि, पिछले वर्ष 24 जून को मानसून हिमाचल में पहुंचा था।

हर रोज हो रही बारिश के चलते राज्य के हिल स्टेशनों में सुहावने मौसम का आनन्द लेने पर्यटक भी यहां का खूब रुख कर रहे हैं। शिमला सहित कुल्लू, मनाली, रोहतांग, सिस्सू व धर्मशाला आदि की ओर पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!