Spread the love

नेरचौक (मंडी) : चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर नागचला के पास मंगलवार को एक सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें आईटीआई के 2 प्रशिक्षुओं की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर घायल हुआ है।

पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार तीनों युवक मंडी से सुंदरनगर की तरफ जा रहे थे। कि नागचला आगे जाकर उनकी बाइक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। इस हादसे में 22 वर्षीय पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई थी।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अन्य 2 घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दूसरे युवक राजीव की भी मृत्यु हो गई। हादसे में घायल तीसरे युवक 24 वर्षीय मनोज निवासी खेड़ा नालागढ़ सोलन की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों युवक सुंदरनगर स्थित आईटीआई में पढ़ाई कर रहे थे।

मृतकों की पहचान 21 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र बीरबल सिंह, गांव पपलेडा व डाकघर-मराथु तथा 24 वर्षीय राजीव कुमार पुत्र धर्म सिंह, निवासी गांव व डाकघर मराथु, तहसील सदर जिला मंडी के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!