Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मुख्यालय पर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने उपलब्धि का एक नया मील पत्थर स्थापित किया है।

स्कूल के छात्रों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित नेशनल साइंस ओलंपियाड में प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त कर जहां स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं, इन छात्रों ने स्कूल में मिलने वाली गुणात्मक शिक्षा का भी अपनी प्रतिभा के माध्यम से प्रदर्शन किया है।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए स्कूल के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट वैज्ञानिक ज्ञान, विश्लेषणात्मक सोच और समर्पण का परिचय दिया है। यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और लगन का परिणाम है।

कहा कि कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल में विद्यार्थियों में जिज्ञासा, नई सोच और मजबूत शैक्षणिक आधार विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

सुरेश कुमार ने कहा कि यह सफलता हमारे स्कूल में मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कहा कि विद्यालय परिवार को अपने विद्यार्थियों पर गर्व है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!