Spread the love

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जमीन की निशानदेही के दौरान एक सरकारी अधिकारी पर हमला कर दिया गया।

घटना मंडी जिले की चच्योट तहसील क्षेत्र की है, जहां कानूनगो हरदेव ठाकुर भूमि की निशानदेही की प्रक्रिया पूरी कर रहे थे।

इस दौरान मौके पर वादी और प्रतिवादी दोनों पक्ष मौजूद थे। जानकारी के अनुसार,पति द्वारा तीसरी शादी किए जाने से नाराज़ पत्नी और अन्य महिलाओं के बीच विवाद बढ़ गया,जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

आरोप है कि गुस्से में आई महिलाओं ने कानूनगो हरदेव ठाकुर के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें बाजू में गंभीर चोटें आईं। स्थिति बिगड़ती देख निशानदेही की प्रक्रिया तत्काल रोकनी पड़ी। घायल कानूनगो को तुरंत मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कानूनगो की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में नायब तहसीलदार मनीष कुमार ने कहा है कि सरकारी कार्य में बाधा डालना एक गंभीर अपराध है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!