बैजनाथ : बीती देर रात हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के बैजनाथ उपमंडल के तहत उतराला-होली सड़क मार्ग पर सेकडु एक भीषण सड़क हादसे में पास चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर रात वैगनआर कार उतराला-होली मार्ग से जा रही थी। कि सोकडू के पास चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार गहरी खाई में जा समाई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान 35 वर्षीय शिवांक सूद पुत्र प्रदीप सूद निवासी पपरोला, 28 वर्षीय अरुण मेहरा पुत्र प्रवीण कुमार, निवासी पपरोला, 27 वर्षीय रोहित पुत्र राजकुमार, निवासी फटाहर और 24 सुमित पुत्र मोहिंदर, निवासी उतराला के तौर पर हुई है।
सुमित को गंभीर हालत में घटनास्थल से निकालकर आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला ले जाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया।
हादसे में 27 वर्षीय रमन पुत्र जगजीवन निवासी उतराला गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे पहले प्राथमिक उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शवों और घायलों को गहरी खाई से सड़क तक पहुंचाया। शव पोस्टमार्ट के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।