Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
केलंग


लाहुल-स्पीति जिला के सिसु सर्कल में तैनात पटवारी टशी के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर जिला प्रशासन ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

उपायुक्त नीरज कुमार ने टशी को बहुमुखी प्रतिभा का धनी व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उन्होंने लाहुल घाटी में अपने करीब चार वर्ष के सेवाकाल के दौरान अपने पद से जुड़े दायित्व के अलावा जिस भी ड्यूटी को किया, उसे पूरी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव से पूरा दिया।

चाहे अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण के समारोह के आयोजन से जुड़े कार्य की बात हो या समय-समय पर दी गई कोई भी अन्य जिम्मेदारी, टशी ने हमेशा उसे ईमानदारी से अंजाम दिया।

टशी स्पिति वैली की दुर्गम पिन वैली के रहने वाले थे। जिला पुलिस ने भी टशी की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए एक शोक सन्देश जारी किया है। पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि टशी का पुलिस के साथ भी बेहतरीन सामन्जस्य रहा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!