कुल्लू, करंट न्यूज : जिला की मणिकर्ण घाटी के तहत भ्रैण एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो कर खाई में गिर गई। हादसे में जीप चालक की मौके पर मौत हो गई है। जकि जीप में सवार एक महिला घायल हो गई। जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस की एक टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय हरीश निवासी टापरूबाई, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
हालांकि, हादसा कैसे हुआ, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।