Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ : जिला मुख्यालय के साथ वामतट में फोरलेन पर यात्रियों से भरी एक जीप पलट गई। हादसे में चालक सहित सात लोग घायल हो गए हैं।

सभी घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है। हादसा मंगलवार सुबह जिला मुख्यालय पर मनाली-मंडी फोरलेन पर देवधार के नजदीक हुआ है।

घायलों की पहचान चालक बबलजीत सिंह, आकाश, सोनू, रवि, देव कुमार, अुर्जन व विशाल के रूप में हुई है। सभी पटियाला पंजाब के रहने वाले हैं। हादसे का कारणों का पता नहीं लग पाया है।

एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी काम के सिलसिलें में यहा आए थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!