ऊना : महिला थाना ऊना के तहत जिला के एक गांव की युवती ने पुलिस कर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर पुलिस जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि पांच वर्ष पहले उसकी पहचान उपमंडल हरोली गांव के एक युवक से हुई। जो कि पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी तैनात है।
युवती का आरोप है कि युवक ने प्यार का झांसा देकर शादी करने की बात कही। झूठे प्यार के झांसे में फंसा कर शारीरिक संबंध भी बनाए। जब युवक से शादी के बारे में पूछा, तो युवक ने इंकार कर दिया।
युवती का कहना है कि इससे पहले भी मामले की शिकायत पुलिस में दी थी। तो युवक ने एक सप्ताह के अंदर सगाई करने की बात कही। लेकिन उसके बाद से पुलिस कर्मी ने उससे बातचीत करनी बंद कर दी।

इस मसले पर एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।